GMCH STORIES

पूर्व मंत्री कृपलानी ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को नई दिल्ली पहुंच कर दी बधाई

( Read 1893 Times)

25 Mar 23
Share |
Print This Page

पूर्व मंत्री कृपलानी ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को नई दिल्ली पहुंच कर दी बधाई

निम्बाहेड़ा। राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने शुक्रवार को राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नव नियुक्त चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सांसद जोशी के नई दिल्ली स्थित आवास पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर ने भी प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी को बधाई देकर मुंह मीठा करवाया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सांसद जोशी को सौंपी गई जिम्मेदारी को नई ऊर्जा के साथ निभाते हुए भाजपा को सफलता के मुकाम पर पहुंचाएंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like