GMCH STORIES

विप्र फाउंडेशन की तहसील अध्यक्ष बनी तिवारी, कार्यकारिणी में पदाधिकारी किए नियुक्त

( Read 3844 Times)

31 Mar 23
रेटिंग 2/ 5
Share |
Print This Page

विप्र फाउंडेशन की तहसील अध्यक्ष बनी तिवारी, कार्यकारिणी में पदाधिकारी किए नियुक्त

निम्बाहेड़ा। विप्र फाउंडेशन जोन-1 ए की प्रदेश महामंत्री श्रीमति इन्द्रा शर्मा की अनुशंषा पर जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू दाधीच द्वारा निम्बाहेड़ा तहसील अध्यक्ष पद पर पूर्व पार्षद श्रीमती रेखारानी तिवारी को निम्बाहेड़ा तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही तहसील अध्यक्ष मनोनित होने के पश्चात श्रीमती रेखारानी तिवारी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महामंत्री पद पर श्रीमती अल्पना सुखवाल, श्रीमती विजया आमेटा एवं श्रीमती एकता शर्मा को नियुक्त किया है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर पूर्व पार्षद श्रीमती भगवती देवी शर्मा, महासचिव पद पर श्रीमती पुष्पलता सुखवाल, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सचिव निर्मला शर्मा एवं प्रचार प्रसार मंत्री व मीडिया प्रभारी श्रद्धा आमेटा को नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि विप्र फाउंडेशन की तहसील अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद रेखरानी तिवारी वर्तमान में मानवाधिकारी स्वरोजगार कौशल विकास के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त होकर अपनी सेवाएं दे रही है।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी तथा उनके मनोनयन पर प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like