GMCH STORIES

राहुल बी कुमार: 'लव इज़ फॉरएवर' के बाद एक्शन अवतार में

( Read 5272 Times)

25 Jan 25
Share |
Print This Page

राहुल बी कुमार: 'लव इज़ फॉरएवर' के बाद एक्शन अवतार में

राहुल बी कुमार: 'लव इज़ फॉरएवर' के बाद एक्शन अवतार में

प्रश्न: आपकी फिल्म 'लव इज़ फॉरएवर' को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिला?
उत्तर: इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसे 10 जनवरी को 241 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और बाद में 17 जनवरी को 25 और थिएटर में रिलीज हुई। 24 जनवरी को इसे पूरे नेपाल में रिलीज किया जाएगा। दर्शक अभी भी इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में आ रहे हैं।

प्रश्न: अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में कुछ बताएं।
उत्तर: मेरा जन्म 15 मार्च 1987 को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में हुआ। मेरे पापा, बाबू राम प्रजापति, बिजनेसमैन थे और बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर्स से उनके अच्छे संबंध थे। मैंने पढ़ाई पूरी करने के बाद होटल, कालीन, कंस्ट्रक्शन, और फाइनेंस जैसे कई बिजनेस शुरू किए। अब मेरी खुद की एयरलाइंस भी है। हालांकि, मेरे पापा और छोटे भाई के निधन के बाद, मैंने फिल्मों में करियर बनाने का निर्णय लिया।

प्रश्न: फिल्मों में आने का ख्याल कैसे आया?
उत्तर: मैंने महसूस किया कि फिल्मों के माध्यम से व्यक्ति को लंबे समय तक याद रखा जाता है। रतन टाटा जैसे महान लोग भी दुनिया से जाने के बाद याद किए जाते हैं, लेकिन फिल्में किसी व्यक्ति को हमेशा अमर बना देती हैं।

प्रश्न: आपकी पहली फिल्म कौन सी थी?
उत्तर: मेरी पहली फिल्म तेलुगु फिल्म 'अखिला' थी, जो एक सच्ची घटना पर आधारित थी। इसके बाद मैंने 'जुआरी' और रवि तेजा के साथ भी काम किया। इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया।

प्रश्न: आपने बॉलीवुड की बजाय साउथ इंडस्ट्री से शुरुआत क्यों की?
उत्तर: मैं हमेशा से एनटीआर साहब का बहुत बड़ा फैन था और उनकी फिल्मों से प्रेरित था। साउथ इंडस्ट्री नए टैलेंट को मौका देने और उन्हें निखारने में माहिर है। मेरी पहली मुलाकात डायरेक्टर सी. मोहन राव से हुई और वहीं से मेरी यात्रा शुरू हुई।

प्रश्न: साउथ इंडस्ट्री में क्या खास बात है?
उत्तर: साउथ में नए टैलेंट को अच्छे से पेश किया जाता है और उन्हें निखारने का काम बखूबी किया जाता है। इसके उलट, बॉलीवुड में शुरुआत में मुझे धोखेबाज लोग ही मिले।

प्रश्न: बॉलीवुड में अपना भविष्य कैसे देख रहे हैं?
उत्तर: अब मेरा फोकस बॉलीवुड पर है। 'लव इज़ फॉरएवर' के बाद मेरी एक बड़ी फिल्म 'डैनियल' आ रही है, जिसमें चंकी पांडे, प्रतीक बब्बर, और महेश मांजरेकर जैसे कलाकार हैं। यह एक एक्शन फिल्म है और इसमें मेरा लुक काफी अलग होगा।

प्रश्न: आपकी आने वाली फिल्में कौन सी हैं?
उत्तर: मैंने हाल ही में रिलायंस की फिल्म 'जैकी भाई' की शूटिंग पूरी की है, जिसमें मेरी लीड भूमिका है। इसमें चंकी पांडे और मिमोह चक्रवर्ती भी हैं। इसके अलावा कई और प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा चल रही है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like