GMCH STORIES

सर्दियों में बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, जाने किस तरह रहें सावधान

( Read 3780 Times)

28 Feb 23
Share |
Print This Page

सर्दियों में बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, जाने किस तरह रहें सावधान

Udaipur. सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजी एंड इंटरवेंशनल न्यूरोलॉजी डॉ. तरूण माथुर, पारस अस्पताल उदयपुर ने बताया कि सर्दी का मौसम इंसान पर कई अलग तरीकों से असर करता है। सर्दियों के मौसम में आलस और आराम के कारण आप घर में रहना ज्यादा पसंद करते हैं और व्यायाम से बचते हैं। जिसके कारण आपका दिल, दिमाग और शरीर फुर्ती से काम नहीं करता। आमतौर पर सर्दियों में खून की नसें सिकूड़ जाती हैं जिसके कारण रक्तचाप बढ़ जाता है। कुछ रिसर्च बताती है कि अंदर गर्म और बाहर सर्द मौसम की वजह से प्लाक बिल्डअप बड़ा और कम स्थिर हो जाता है जिसके कारण ब्रेन स्ट्रोक और दिल के दौरे का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। जिसके कारण ब्रेन स्ट्रोक का खतरा सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाता है। जाने ब्रेन स्ट्रोक होने का लक्षण है : अचानक कमजोरी होना। हाथ पैर या चेहरा सुन्न होना. विशेष रूप से शरीर के आधे हिस्से का सुन्न होना। बोलने या समझने में परेशानी महसूस होना। शरीर का संतुलन खोना। स्ट्रोक के मुख्य कारण है : रक्तचाप के थक्के। उच्च स्तर का कोलेस्ट्रॉल। इन समस्याओं से कैसे बचें : अपने खानपान का चयन समझदारी से करें। शारीरिक रूप से फुर्ती रखें, व्यायाम करें। अपने कोलेस्ट्रॉल का ध्यान रखें। मधुमेह का संतुलन रखें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Paras Health News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like