GMCH STORIES

लुंबिनी नेपाल की प्रतियोगिता में उदयपुर के साहित्यकार चंद्रेश छ्तलानी सम्मानित

( Read 1420 Times)

16 Sep 24
Share |
Print This Page
लुंबिनी नेपाल की प्रतियोगिता में उदयपुर के साहित्यकार चंद्रेश छ्तलानी सम्मानित


उदयपुर। हिन्दी दिवस के अवसर पर नेपाल की पवित्र भूमि लुंबिनी में नेपाल भारत संबंध मजबूत करने और हिंदी भाषा को नेपाल में मैत्री भाषा बनाने के उद्देश्य से शब्द प्रतिभा फाउंडेशन नेपाल द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रचना के लिए उदयपुर के साहित्यकार चंद्रेश कुमार छ्तलानी को हिंदी काव्य रत्न मानद उपाधि सम्मान प्रदान किया गया।

विभिन्न देशों से रही 6742 रचनाकारों की सहभागिता

नेपाल भारत मैत्री संबंध मजबूत बनाने, देवनागरी लिपि के संरक्षण, हिंदी भाषा को नेपाल भारत की मैत्री भाषा बनाने तथा हिंदी के रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा ऑनलाइन आयोजित की गई। कविता में नेपाल, भारत, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा तंजानिया से 6742 रचनाकारों की सहभागिता रही।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like