GMCH STORIES

रीजीजू का कांग्रेस पर आपातकाल वाला बयान

( Read 5220 Times)

01 Apr 23
Share |
Print This Page

रीजीजू का कांग्रेस पर आपातकाल वाला बयान

केंद्रीय कानून मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता किरेन रीजीजू ने शुावार को यह कहते हुए एक बार फिर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा कि वास्तव में लोकतंत्र की हत्या 1975 में की गयी थी। उनका संदर्भ कांग्रेस की तत्कालीन सरकार के दौरान आपातकाल लगाये जाने से जुड़ा था। मंत्री ने कहा कि (तब) कोईं भी विदेशी सत्ता के हस्तक्षेप की मांग नहीं करने गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीयों ने लड़ाईं लड़ी और लोकतंत्र को बहाल किया, क्योंकि लोकतंत्र भारतीय लोगों के दिमाग और आत्मा में बसता है। रीजीजू ने कहा, जब 1975 में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय लोकतंत्र की सही मायने में हत्या कर दी गईं थी, तो कोईं भी विदेशी सत्ता के हस्तक्षेप की मांग करने विदेशी भूमि पर नहीं गया था। भारतीय लोगों ने लड़ाईं लड़ी और लोकतंत्र को बहाल किया, क्योंकि लोकतंत्र भारतीयों के दिमाग और आत्मा में बसता है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like