GMCH STORIES

आशुतोष गंगल के नेतृत्व में रेलवे में यात्री, पार्सल एवं अन्य कोचिंग आय में उल्लेखनीय उपलब्धि

( Read 1783 Times)

29 Mar 23
Share |
Print This Page
आशुतोष गंगल के नेतृत्व में रेलवे में यात्री, पार्सल एवं अन्य कोचिंग आय में उल्लेखनीय उपलब्धि

श्रीगंगानगर । उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री आशुतोष गंगल ने बताया कि विभिन्न बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्तर रेलवे ने यात्री, पार्सल एवं अन्य कोचिंग आय में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तर रेलवे ने यात्री, पार्सल एवं अन्य कोचिंग आय में सर्वाधिक आय अर्जित कर भारतीय रेल की सभी क्षेत्रीय रेलों में पहला स्थान हासिल किया है।
      उन्होने बताया कि उत्तर रेलवे ने वर्ष 2022-23 के दौरान वाणिज्यिक आय में राजस्व अर्जन के 3 नए आयाम छुए हैं, जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में मूल यात्री आय में 10 हजार करोड़ रुपए के राजस्व अर्जन के साथ सभी क्षेत्रीय रेलों में पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्तर रेलवे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली रेलवे बन गई है। उत्तर रेलवे ने रेलवे बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए दिए गए यात्री आय के 10168 करोड़ रुपए के कठिन लक्ष्य को मार्च 2023 के पहले सप्ताह में ही हासिल कर लिया। इस वित्तीय वर्ष का अंतिम आंकड़ा लगभग 11000 करोड़ रुपए के आस-पास रहने का अनुमान है। यह न केवल उत्तर रेलवे का अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है, बल्कि इसने यात्री क्षेत्र में सभी क्षेत्रीय रेलों में उच्च आय अर्जित करके अपनी स्थिति को बनाए रखा है। उत्तर रेलवे ने यात्री आय के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर आने वाली रेलवे की आय से लगभग 4000 करोड़ रुपए अधिक अर्जित किए हैं।
 उन्होने बताया कि अन्य कोचिंग आय में 20 मार्च 2023 तक 1052 करोड़ रुपए की आय दर्ज करके अन्य क्षेत्रीय रेलों को पीछे छोड़ते हुए पहली बार 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छुआ है। यह भी अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है और दूसरे नम्बर पर आने वाली श्रेष्ठ क्षेत्रीय रेल की आय से 250 करोड़ रुपए अधिक है। इसी प्रकार पार्सल आय वित्तीय वर्ष 2022-23 में 500 करोड़ रुपए को पार कर गयी है, जोकि सभी क्षेत्रीय रेलों में सर्वाधिक है। उत्तर रेलवे की आय, पार्सल आय के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर रहने वाली रेलवे से 200 करोड़ रुपए अधिक है। एक वित्तीय वर्ष में कोई भी अन्य क्षेत्रीय रेलवे 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान यात्री और पार्सल क्षेत्रों में उत्तर रेलवे का सर्वश्रेष्ठ आय निष्पादन ऐतिहासिक रहा है। उत्तर रेलवे अपने सभी ग्राहकों और यात्रियों का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त करती है और उनकी आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने में सेवा के अपने उच्च मानकों को बनाए रखने का आश्वासन देती है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Shri Ganga NagarNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like