GMCH STORIES

महात्मा गांधीजी की पुरानी प्रतिमा को हटवाया जाकर आकर्षक नवीन प्रतिमा स्थापित करवायी जा रही है

( Read 2399 Times)

20 Sep 23
Share |
Print This Page

महात्मा गांधीजी की पुरानी प्रतिमा को हटवाया जाकर आकर्षक नवीन प्रतिमा स्थापित करवायी जा रही है

नगर परिषद् की साधारण सभा की बैठक दिनांक 12 फरवरी 2022 के प्रस्ताव संख्या 12 के तहत् लिये गये सर्व सम्मत निर्णय अनुसार गांधी मूर्ति स्थित चौराहे पर महात्मा गांधीजी की प्रतिमा जो कि वर्षो पुरानी होकर खराब हो रही है। जिसके स्थान पर ब्लेक मार्बल की नयी आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जानी है।
सभापति महोदय श्री जैनेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि साधारणा सभा के निर्णय की पालना में परिषद् द्वारा मोहन कॉलोनी चौराहे पर स्वामी विवेकानन्दजी की आदमद प्रतिमा स्थापित करवायी है। इसी श्रंृंखला में साधारण सभा के निर्णय की पालना में गांधी मूर्ति चौराहे पर स्थित महात्मा गांधीजी की प्रतिमा जो कि वर्षो पूर्व स्थापित की गयी थी, क्षतिग्रस्त होकर छोटी है इसके स्थान पर महात्मा गंाधीजी की आकर्षक ब्लेक मार्बल पत्थर की 4.5 फीट ऊंचाई की बैठी हुई प्रतिमा स्थापित करवायी जा रही है। साथ ही गांधी मूर्ति चौराहे का सौन्दर्यकरण भी करवाया जा रहा है।
सभापति ने कहां कि 2 अक्टूबर 2023 को महात्मा गंाधी जी की जयंति के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी जी की नवीन प्रतिमा के अनवारण का कार्यक्रम प्रस्तावित है, इस सम्बन्ध में आज नगर परिषद् कार्यालय में अभियंताओं की बैठक ली जाकर गांधी मूर्ति चौराहे के सौन्दर्यकरण एवं महात्मा गांधीजी की पुरानी प्रतिमा को हटवाया जाकर उसके स्थान पर नवीन आकर्षक प्रतिमा स्थापित करने हेतु कल से पुरानी मूर्ति को हटवाया जाकर नयी मूर्ति लगवाने का कार्य आरंभ करने के निर्देश दिये गये।  


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like