GMCH STORIES

भाजपा समावेश विकास को तवज्जो दे रही: नड्डा

( Read 3998 Times)

19 Mar 23
Share |
Print This Page

भाजपा समावेश विकास को तवज्जो दे रही: नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी और समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जबकि कांग्रेस अब भी वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने में व्यस्त है और अपने नेता राहुल गांधी को बार-बार नए तरीके से पेश कर रही।
कर्नाटक में मईं में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि चुनावों में जीत हासिल करने में असमर्थ राहुल गांधी विदेशी धरती पर भारत में लोकतंत्र के खतरे में होने का आरोप लगा रहे हैं।भाजपा प्रमुख ने कहा, 2014 से पहले (मोदी सरकार से पूर्व) भारत भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था। 2जी, 3जी, राष्ट्रमंडल जैसे घोटाले हुए, लेकिन आज देश (भारत) दुनिया के अग्रणी देशों में है।उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया और इसे कांग्रेस के भ्रष्टाचार, कमीशन, अपराधीकरण और वंशवादी शासन से बाहर निकाला है।नड्डा ने कहा कि मोदी ने ऐसा ैसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबका प्रयासै पर ध्यान केंद्रित करते हुए विकास पर जोर देकर किया है।उन्होंने दावा किया कि मोदी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा समेत भाजपा के ज्यादातर नेता साधारण परिवारों से हैं और उन्होंने खुद ही मुकाम हासिल किया है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like