GMCH STORIES

भगवान राम हमारी पहचान‚ केवल पत्थर या लकड़़ी की मूर्ति नहींः राजनाथ सिंह

( Read 2286 Times)

31 Mar 23
Share |
Print This Page

भगवान राम हमारी पहचान‚ केवल पत्थर या लकड़़ी की मूर्ति नहींः राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भगवान राम भारत की पहचान हैं‚ केवल पत्थर या लकड़़ी की मूर्ति भर नहीं हैं। सिंह ने कहा कि सरकार अस्पताल बनाएगी‚ स्कूल बनाएगी‚ उद्योग लगाएगी और साथ में मंदिर भी बनाएगी। ॥ राम नवमी के अवसर पर उन्होंने कहा‚ ‘जब राम मंदिर निर्माण की बात आई तो कई लोगों ने इस बारे में अपनी राय देनी शुरू कर दी। कुछ लोगों की राय थी कि उस जगह अस्पताल बनाया जाए‚ तो कुछ ने कहा कि एक स्कूल बनाया जा सकता है। कुछ ने तो यह तक सुझाया कि कोई उद्योग लगाया जा सकता है। ये वे लोग थे जिन्होंने भगवान राम को कभी समझा नहीं और उन्हें मन से कभी आत्मसात नहीं किया।' रक्षा मंत्री ने कहा‚ ‘भगवान राम केवल पत्थर‚ लकड़़ी या मिट्टी की मूर्ति नहीं हैं‚ वह हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र हैं। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like