अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की लेखिका ने होली पर नईं पुस्तक जारी की

( 2174 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Mar, 23 09:03

अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की लेखिका ने होली पर नईं पुस्तक जारी की

न्यूयॉर्क  । न्यूयॉर्क की भारतीय मूल की जानी-मानी लेखिका अनु सहगल ने बच्चों को भारत के त्योहार और उसकी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के लिए होली पर आधारित एक नईं पुस्तक जारी की है। द कल्चर ट्री की संस्थापक एवं अध्यक्ष अनु सहगल ने परिधि कपूर के साथ मिलकर हिंदू त्योहार होली पर आधारित पुस्तक कहानी रंगीली लिखी है। सहगल ने पीटीआईं-भाषा से कहा, यह पुस्तक मेरे दो जुनून- भाषा और संस्कृति- को जोड़ती है। यह हिंदी भाषा में लिखी गईं है और सबसे प्रिय हिंदू देवताओं में से एक कृष्ण और उनके दोस्तों की एक सुंदर कहानी पर आधारित है। उन्होंने कहा, यह प्राचीन कहानी यह भी बताती है कि हम होली कैसे मना सकते हैं। इस पुस्तक के माध्यम से बच्चे और उनके परिवार दोस्ती और प्यार के महत्व को समझेंगे। इस पुस्तक के जरिये वे यह भी सीखेंगे कि दोस्ती की कोईं सीमा नहीं होती है और इसे सहेजे रखने की आवश्यकता होती है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.