महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास से मनाई

( 2341 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 23 04:03

महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास से मनाई

निम्बाहेड़ा। महर्षि गौतमाश्रम संस्थान (गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, निम्बाहेड़ा के तत्वधान में अक्षपाद भगवान श्री महर्षि गौतम जयन्ति को सभी समाज बंधुओं ने उत्साह व उमंग के साथ हर्षोल्लास से मनाई। इसी दिन साधारण सभा का आयोजन भी हुआ, जिसमें
समाज का चुनावी वर्ष होने पर सभी समाज बंधुओं ने ओमप्रकाश शर्मा को लगातार तीसरी बार पुनः समाज का निर्विरोध अध्यक्ष बनाया।
इससे पूर्व महर्षि गौतम जयंती की पूर्व संध्या पर नवयुवक मंडल द्वारा महर्षि गौतम की मूर्ति का वाहन रैली द्वारा नगर भ्रमण किया गया व गौतम जयंती पर्व पर महर्षि गौतम आश्रम में पंडित हनुमान प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा मूर्ति की स्थापना की गई।इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें महिला मंडल द्वारा महिलाएं व बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया।
कार्यक्रम में समाज के संरक्षक श्याम शर्मा (एडवोकेट), ओम बड़ोलीघाटा, कैलाश चंद्र आचार्य, योगेश कुर्कीया, कैलाश चंद्र शर्मा, धर्म नारायण भारद्वाज, नंदलाल व्यास, हंसराज शर्मा, भेरूलाल शर्मा, गणेश पचारिया, बादल शर्मा, रघु शर्मा, लोकेश शर्मा, नवीन कुर्किया, गिरजा शर्मा, फुला देवी शर्मा, उमा आचार्य, भावना कुर्किया, संजय शर्मा, रेखारानी तिवारी, आरती शर्मा, अशोक शर्मा ,गौरी शंकर उपाध्याय, हरीश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, गोविंद शर्मा, हरीश शर्मा, संजय पंड्या, संपत शर्मा, प्रमिला शर्मा, शशि उपाध्याय, प्रमोद तिवारी, मनीष कुर्किया, सुरेश कुर्किया, डॉक्टर बीएम भट्ट, श्रवन पांड्या, मोहन लाल शर्मा, विनय आचार्य, गोपाल उपाध्याय, आदित्य उपाध्याय, दुर्गेश उपाध्याय, सुनील चाष्टा आदि समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल व्यास ने किया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.