भारत अफ्रीकी देशों के साथ काम करना जारी रखेगा: राजनाथ

( 2327 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Mar, 23 09:03

भारत अफ्रीकी देशों के साथ काम करना जारी रखेगा: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता को बढ़ावा देने और रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अफ्रीकी देशों के साथ काम करना जारी रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अफ्रीकी साझेदार देशों को उनके सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने सहित रक्षा संबंधी सभी मामलों में सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। सिंह दूसरे अफ्रीका- भारत संयुक्त अयास एफइंडेक्स के इतर आयोजित भारत-अफ्रीका आर्मी चीफ्स कॉन्क्लेव के पहले संस्करण को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा, हिंद महासागर से जुड़े समुद्री पड़ोसियों के रूप में, समुद्री सुरक्षा और हाइड्रोग्राफी ासमुद्र, जलाशयों का सर्वेक्षणा और आतंकवाद तथा उग्रवाद का मुकाबला करने में हमारा सहयोग क्षेत्रीय शांति और समृद्धि के लिए आवश्यक होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी राष्ट्र की प्रगति की पूरी क्षमता का तभी लाभ उठाया जा सकता है जब उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.