जल व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नहर बंदी में प्रभावी रहेगी नई जलापूर्ति व्यवस्था

( 2950 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 23 04:03

जल व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नहर बंदी में प्रभावी रहेगी नई जलापूर्ति व्यवस्था

श्रीगंगानगर । गंग कैनाल में नहर बंदी के चलते गंग कैनाल में कालूवाला हैड पर पॉडिंग का जल नहीं मिलने, नहर बंदी के अन्तिम दिवसों में जल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के मद्देनजर श्रीगंगानगर के आंशिक जोन्स में 01 अप्रेल से 2023 से नहर बंदी समाप्ति तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता श्री रवि बवेजा ने बताया कि सम संख्या के दिनांकों के अनुसार ब्लॉक बी से एच एवं हरमिलापी कॉलानी, विनोबा बस्ती, बस स्टैण्ड, आदर्शनगर, मुखर्जीनगर, गणगौर नगर तथा गांधीनगर में प्रातः 5 बजे 9.30 बजे तक, तीन पुली जोन के तहत गोविन्दनगर, तीन पुली क्षेत्र, बावरियों की ढाणी, बसन्त विहार में सायं 4 बजे से 6.30 बजे तक, देवनगर जोन में देवनगर, अर्जुननगर, लालू की ढाणी, आजाद कॉलोनी में प्रातः 7.30 बजे दोपहर 12 बजे तक, सेतिया फार्म-प्रेमनगर जोन में प्रेमनगर, सेतिया फार्म, हरदीपसिंह कॉलोनी में प्रातः 11 बजे 4 बजे तक, श्यामनगर जोन में श्यामनगर, हाऊसिंग बोर्ड, अम्बिका एनक्लेव, कृष्णानगर, कुंज विहार, पार्क एवेन्यू तक दोपहर 12 बजे 3 बजे तक, श्यामनगर जोन में खालसानगर, अम्बिका सिटी, पंजाबी बाग, सुरजीतसिंह नगर, भांभू कॉलोनी प्रथम व द्वितीय, गुरूनगर, यूआईटी कॉलोनी में दोपहर 3 बजे सायं 6.30 बजे तक पानी की जलापूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार ग्रीन पार्क जोन में ग्रीन पार्क, थर्ड ब्लॉक, मिनी मायापुरी, पटाखा फैक्ट्री, कब्रिस्तान, रवि चौक, केदार चौक, चांदनी चौक, प्रभु चौक, बाबा हरदीपसिंह गुरूद्वारा एरिया में प्रातः 4 बजे 7.30 बजे तक पानी की जलापूर्ति की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विषम संख्या की दिनांकों में की जाने वाली जलापूर्ति इस प्रकार रहेगी। सिटी जोन में रेलवे स्टेशन, लक्कड़मण्डी, शुगर मिल, पुरानी एवं छोटी धानमण्डी, मार्केट एरिया, गोल बाजार, सदर बाजार व सिविल लाईन एरिया में प्रातः 8.30 बजे से 10.30 बजे तक, बीएसएफ व पुलिस लाईन एरिया में वाटरवर्क्स कॉलोनी, बीएसएफ कैम्पस, लायलपुरिया बाग, पुलिस लाईन, ऑफिसर कॉलोनी क्षेत्र, 1 ई में दोपहर 1 बजे से सायं 5.30 बजे तक, एन ब्लॉक-हाऊसिंग बोर्ड जोन में इंदिरा कॉलोनी, रविदासनगर, शुगर मिल एरिया, गुरूनानक बस्ती, जे ब्लॉक, के ब्लॉक, एन ब्लॉक, कुम्हार मौहल्ला, भाट कॉलोनी, सुखाड़ियानगर प्रथम, हाऊसिंग बोर्ड दुर्गा विहार, अशोकनगर-ए व सुखाड़ियानगर द्वितीय में प्रातः 9 बजे से 1.30 बजे तक, श्यामनगर जोन में कुंज विहार प्रथम व द्वितीय, शालीमार बाग, गुलाबी बाग, ब्रहम कॉलोनी, मैट्रो सिटी, ग्रीनवैली, अम्बिका एन्कलेव प्रथम व द्वितीय, एस.के. सिटी, सुखसागर, वी.के. सिटी एवं होम एरिया में दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे तक, भरतनगर एरिया में भरतनगर, हनुमान मंदिर, कृष्णा मंदिर, लेबर कॉलोनी, जेसीटी मिल, गांधी बस्ती व ताराचंद वाटिका एरिया में प्रातः 4 बजे से 7.30 बजे तक तथा धींगडा पार्क एरिया क्षेत्र में करणपुर रोड, भाटों  का मोहल्ला, सब्जीमण्डी, मिनी मायापुरी, मोहर सिंह चौक, चावला चौक, कपड़ा मिल्स एरिया मे दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे पानी की जलापूर्ति की जाएगी।  


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.