देश के लिए योगदान का समयः शाह

( 2294 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Mar, 23 06:03

देश के लिए योगदान का समयः शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुकुल कांगडी  समविश्वविद्यालय के ११३वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर ९९ विद्यार्थियों को स्नातक‚ १०० विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर‚ ५६ विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। ८३ विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज विश्वविद्यालय से उपाधि प्राप्त कर शिक्षार्थी नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। गुरुकुल कांगडी संस्थान की नींव स्वामी श्रद्धानंद ने रखी। महर्षि दयानंद के सिद्धांतों पर यहां शिक्षा का अविरल प्रवाह चलता है। आज यह विश्वविद्यालय महान वटवृक्ष बनकर समग्र देश और दुनिया को महर्षि दयानंद का संदेश और हमारी पौराणिक शिक्षा पद्धति को आगे बढा रहा है। यहां की शिक्षा पद्धति का महत्व देखकर ही महात्मा गांधी‚ राजेन्द्र प्रसाद‚ सर्वपल्ली राधाकृष्णन‚ श्यामा प्रसाद मुखर्जी‚ मोरारजी देसाई जैसे अनेक महानुभावों ने इस पुूण्यभूमि की शिक्षा व्यवस्था को बल देने का कार्य किया। आज जो बैच शिक्षा पूर्ण कर जा रहा है‚ यह बैच आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष एवं स्वामी दयानन्द सरस्वती के २००वें जन्म वर्ष का बैच है। कहा कि आज १८०० विद्यार्थी शिक्षा की दीक्षा प्राप्त कर नए जीवन में प्रवेश करेंगे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.