भारत के साथ मिलकर देश में संयुक्त रूप से सौर बिजली संयंत्र का निर्माण करेगा श्रीलंका

( 2477 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Mar, 23 06:03

भारत के साथ मिलकर देश में संयुक्त रूप से सौर बिजली संयंत्र का निर्माण करेगा श्रीलंका

नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ मिलकर श्रीलंका देश के पूर्वी बंदरगाह जिले त्रिंकोमाली में संयुक्त रूप से दो चरण में 135 मेगावाट सौर बिजली संयंत्र का निर्माण करेगा। श्रीलंका की कैबिनेट ने इस परियोजना के लिए मंजूरी दी है क्योंकि देश ने 2030 तक अपनी बिजली की जरूरत का 70 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोतों से हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इस सप्ताह हुईं कैबिनेट की बैठक को लेकर जारी नोट में कहा गया है, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनटीपीसी) और सीईंबी ने दो चरणों में एक सौर बिजली परियोजना को संयुक्त रूप से लागू करने के संबंध में एक समझौता किया है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.