गुरु दर्शन यात्रा 2023 उदयपुर से नीमच - रतलाम की  एक एतेहासिक गुरु दर्शन यात्रा कर  पुन: उदयपुर आई  

( 2969 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Sep, 23 04:09

गुरु दर्शन यात्रा 2023 उदयपुर से नीमच - रतलाम की  एक एतेहासिक गुरु दर्शन यात्रा कर  पुन: उदयपुर आई  

23 सितम्बर 330 यात्री को उदयपुर से  लेकर 7 बसों के माध्यम से  प्रात: 5 बजे रवाना हुई यह तय समय पर नीमच पहुंची जहां  आचार्य श्री रामेश आदि ठाणा के   प्रवचन मे शत प्रतिशत उपस्थिति यात्री उपस्थित रहकर प्रवचन श्रवण किया।
आचार्य रामेश  की अद्भुत धर्म देशना श्रवण का सभी ने लाभ लिया प्रवचन के समय आचार्य रामेश ने उदयपुर के यात्रियों  से कहा कि नीमच मे चल रही तपस्याओं के अनुमोदना मे 41 तेले तप का आह्वान किया , बिना विलम्ब उदयपुर के 51 सदस्यों ने खडे होकर इस चातुर्मास मे तेले तप करने का प्रत्याख्यान ग्रहण किए।
गोरतलब है नीमच मे आचार्यश्री रामेश के सान्निध्य मे 75 से अधिक मासक्षमण की दीर्घ तपस्या सम्पन्न हो गई है।
प्रवचन के ठिक पश्चात् आचार्य रामेश  ने उदयपुर संघ को विशेष समय प्रदान भी किया । जिसमे उदयपुर संघ द्वारा आगे से प्रतिवर्ष  चातुर्मास चतुर्विध
संघ की उपस्थिति मे चातुर्मास  हो एसा निवेदन किया गया।
दोपहर 3.30 पर आचार्यश्री से  मांगलीक श्रवण का लाभ भी श्रद्धालुओ ने लिया।  तथा सभी ने एक साथ एक साथ लयबद्ध नारों से पुरे परिसर को उल्लास की मुद्रा से भर दिया। बहुत समय तक यह क्रम जारी रहा।

सांय भोजन के पश्चात यात्री  रतलाम जाने को तैयार थे तभी यात्रीयों के लिए खुशखबर आई की मुमुक्षु बहन तमन्ना जी नीमच पधारी है  जिनकी जैन दीक्षा  आगामी माह मे होगी।  बहन तमन्ना जी के आने पर पुरे उदयपुर यात्री दल ने मुमुक्षु बहन का स्वागत - अभिनन्दन किया।  इस समय साधुमार्गी संघ के नविन राष्ट्रीय अध्यक्ष जी भी वहां उपस्थित थे , उन्होने भी मुमुक्षु बहन के स्वागत के साथ उदयपुर को मिले इस अनुपम अवसर पर उदयपुर युवा संघ को बधाई दी।
तत्पश्चात यात्री दल रतलाम के लिए रवाना होकर रात्री मे रतलाम पहुंचा 24 सितम्बर
द्वितीय दिवस प्रात: सभी यात्री समय बद्धरुप से तैयार होकर एकत्र होकर
युवा संत  श्री आदित्य मुनि जी मसा आदि के दर्शन को प्रवचन स्थल हेतु रवाना हुए।
सभी यात्री सवेरे एक साथ एक प्रभात फैरी के रुप मे लागभग 1- 1.50 किलोमीटर पैदल चलकर , गगनभेदी जय जयकारो के साथ समता भवन पहुंचे।
जहां म.सा. ने मांगलीक श्रवण करवाया।
वहां  समता शाखा के साथ ही प्रवचन प्रारम्भ हुए। सन्तो के साथ ही शासन दीपक  श्री आदित्य मुनि जी म.सा. के ओजस्वी प्रवचन ने सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया।

प्रवचन मे उदयपुर के 300 से अधिक  गुरु भक्तो की उपस्थिति मे उदयपुर श्री संघ ने श्री आदित्य मुनि जी मसा से 2024 के चातुर्मास की जोरदार विनती की। हालांकि विनती स्वीकार  व चातुर्मास प्रदान आचार्यश्री प्रदान करते हैं , परन्तु उदयपुर संघ ने आपनी भावना को पुरजोर यहां प्रकट किया।

प्रवचन के पश्चात् श्रद्धैय श्री आदित्य मुनि जी म. व सन्तो का विशेष सान्निध्य उदयपुर श्री संघ को प्राप्त हुआ।
इस दौरान उदयपुर के राम महोत्सव के कुछ अविस्मरणीय पलो को फिर से स्मरण हुआ तो सभी भक्त जन भाव विभोर हो गए।
मसा ने कहा कि उदयपुर मे जिस तरह त्याग , तपस्या , धर्म , ध्यान का ठाठ रहा , वह उत्कृष्ट रहा था।
बाद सभी यात्रीयों ने  रतलाम मे विराजित महासतीयां जी मसा के दर्शन आदि का लाभ लिया।
दोपहर 2 बजे सभी यात्री पुन: समता भवन एकत्र हुए जहां पुन:  श्री आदित्य मुनि जी मसा आदि ठाणा का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
उदयपुर समता युवा संघ द्वारा उदयपुर मे गतिमान विभिन्न गतिविधियों के बारे मे मसा को बताया , विभिन्न धार्मिक  विषयो पर मसा से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
मांगलीक व दर्शन का लाभ मिला।
सांया के भोजन पश्चात् सभी 330 यात्री 7 बसों के माध्यम से उदयपुर के लिए रवाना हुए।
यात्रा के दोरान नीमच , रतलाम का आतिथ्य सत्कार उत्कृष्टता भरा रहा , आवास निवास व भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था ने सभी को हर्षित कर दिया। 
यात्रा के दोरान सभी यात्रीयो की समयबद्धता व उपस्थिति व सहयोग ने यात्रा को सफलता प्रदान की।
इस यात्रा के दोरान लगभग 20-25 युवा सदस्यों जिस उल्लास , मैत्री भाव व संघ समर्पणा से कार्य किया वह बहुत ही अनुमोदनीय है।
यात्रा के दोरान यात्रीयों ने समता युवा संघ के प्रयास को सराहा उससे समता युवा संघ को बहुत उत्साह बढा , तथा निरन्तर और कार्य करने होंसला मिला।
जिस उद्देश्य से यह यात्रा बनाई गई थी उसमे सफल होकर
 यह यात्रा सभी श्रद्धालुओं  के लिए सदैव सदैव के लिए अमूल्य स्मृति बन जाने वली रही।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.