ढाई महीने में "ट्रांसफर फैक्ट्री" खोलना "पर्ची सरकार" की एकमात्र उपलब्धि - कचरू लाल चौधरी

( 2834 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Feb, 24 11:02

बूथ कार्यकर्ता से संवाद करके बूथ मजबूत करेंगे और लोकसभा चुनाव जीतेंगे - डॉ मांगी लाल गरासिया

ढाई महीने में "ट्रांसफर फैक्ट्री" खोलना "पर्ची सरकार" की एकमात्र उपलब्धि -  कचरू लाल चौधरी

 

उदयपुर। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकल रही "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में आगमन पर देहात जिला कांग्रेस की भूमिका को लेकर देहात जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि देहात जिला कांग्रेस की मासिक बैठक आज सविना सब्सिटी सेंटर में आयोजित हुई। मासिक बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा करी। साथ ही कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकल रही "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रस्तावित आगमन को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की भूमिका पर भी चर्चा हुई।
बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने कहा कि राजस्थान में "पर्ची सरकार" बने हुए ढाई महीने से अधिक समय हुआ है लेकिन अभी तक राजस्थान की "पर्ची सरकार" ने राजस्थान की जनता के लिए एक भी जनउपयोगी योजना नही बनाई बल्कि आगामी लोकसभा चुनावों हेतु आचार संहिता लगने से पहले अंधाधुंध ट्रांसफर कर "ट्रांसफर फैक्ट्री" खोलने का काम कर रही है। "पर्ची सरकार" का आमजन के कल्याण से कोई लेना देना नही है। वो तो सिर्फ तबादले कर सरकारी कर्मचारियों को इधर उधर कर परेशान कर रही है। आज हर सुबह जब अखबार खोलते है तो राजस्थान में कानून व्यवस्था को तार -तार होते हुए देखा जा सकता है। राजस्थान अपराध में अग्रणी बनता जा रहा है। लेकिन "पर्ची सरकार" "ट्रांसफर फैक्ट्री" खोलने में व्यस्त है। ऐसे में राजस्थान की जनता एक बार फिर कांग्रेस की तरफ आशा से देख रही है। इसीलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी ओर भी अधिक बढ़ जाती है।
चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ता से कहा कि वो अपने-अपने ब्लॉक, वार्ड, पंचायत में आमजन के पास जाएं और उनको ये विश्वास दिलाए की कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी है और रहेगी। हम अगर आमजन से संवाद कर उनके साथ रहेंगे तो निश्चित ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर दिल्ली भेजेंगे। हम सभी को लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को तैयार करना है इसके लिए हम आज से ही तैयारियां शुरू करनी पड़ेगी। अगर हम सभी एकजुटता से चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित ही जीतेंगे।
बैठक में पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया जी ने कहा कि हमें हर बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करना पड़ेगा। अगर हम हर बूथ के कार्यकर्ताओं से संवाद करने में कामयाब हो गए तो निश्चित ही हम लोकसभा चुनाव जीतने से कोई रोक नहीं सकता। बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ता को मजबूत करना होगा। तभी वार्ड मजबूत होगा और उससे ब्लॉक मजबूत होगा। लोकसभा चुनावों में हम भारतीय जनता पार्टी को कड़ा मुकाबला दे रहे है तभी तो भारतीय जनता पार्टी के नेता बौखलाए हुए है और वो कांग्रेस को तोड़ने का प्रयास कर रहे है। लेकिन हम एकजुट है और एकजुट रहेंगे। और मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।
पूर्व विधायक श्रीमती प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने उपस्थित पदाधिकारियों और कांग्रेसजन से कहा कि विधानसभा चुनाव में हमसे जो कमियां रह गई है हम आपस में मिलकर उन कमियों को दूर करेंगे और एकजुटता के साथ देश को तोड़ने वाली ताकतों का सामना करेंगे। आमजन का कांग्रेस में विश्वास आज भी कायम है और हमें उस विश्वास को कायम रखना है।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक हीरा लाल दरांगी ने कहा कि उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के अंतर्गत आने वाले हर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में हमें जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी पड़ेगी। और हम सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिलकर हर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में जाने का कार्यक्रम जल्द से जल्द बनाना है। हमारा कार्यकर्ता मजूबती के साथ खड़ा है और हम उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना है। अगर हम ऐसा करेंगे तो हम ये लोकसभा ही नही बल्कि आने वाला हर चुनाव चाहे वो नगर निगम का हो या जिला परिषद का या पंचायत का हम जरूर जीतेंगे।
बैठक में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकल रही "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के बांसवाड़ा आगमन पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा के दौरान सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कांग्रेसजन ने एक स्वर में कहा कि जो भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरा किया जाएगा और उदयपुर देहात के हर ब्लॉक से कार्यकर्त्ताओं को "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" में ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक हीरा लाल दरांगी, पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, प्रदेश कांग्रेस सदस्य राम लाल गायरी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य परमानंद मेहता, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री गजेंद्र कोठारी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, मोड़ सिंह सिसोदिया, नवल सिंह चुंडावत, दिलीप जारोली, झाडोल प्रधान राधा देवी परमार, खेरवाड़ा प्रधान पुष्पा मीणा, जग्गा राम पटेल, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, भूपेंद्र चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी मदन बाबरवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ देहात अध्यक्ष कमलेश पटेल, किशन सिंह चुंडावत, दिनेश औदिच्य, मोती लाल सुथार, लक्ष्मी नारायण पुरोहित, अर्जुन लाल मेघवाल, रतन लाल पूर्बिया, गोपाल सरपोटा, सुरेश तराठी, विष्णु पटेल, मुस्तफा शेख, मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, खेरवाड़ा दिनेश मीणा, वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष खेम सिंह, गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चढ़ाणा सहित कई पधाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन देहात जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री गजेंद्र कोठारी ने किया एवम धन्यवाद रतन लाल पूर्बिया ने दिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.