ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत सरकार कटिबद्ध

( 1979 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 24 02:06

ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत सरकार कटिबद्ध: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल*

ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत सरकार कटिबद्ध

नई दिल्ली: भारतीय भाषा और साहित्य संगम के अध्यक्ष और फिलेटलेसिट कुमेश कुमार जैन लोढ़ा ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को अपनी नई हिंदी पुस्तक "प्रदूषण पर विराम - पृथ्वी को आराम - प्रदूषण खत्म करें" नई दिल्ली में भेंट की। इस पुस्तक का आमुख संदेश अर्जुन राम मेघवाल ने ही लिखा है।

पुस्तक के पहले भाग की विषय वस्तु और कलेवर की प्रशंसा करते हुए अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के वर्तमान युग में यह पुस्तक न केवल प्रासंगिक है बल्कि वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण के प्रति जन जागरूकता पैदा करने की दृष्टि से भी काफी उपयोगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने के लिए कटिबद्ध होकर काम कर रही है।

इस मौके पर कुमेश कुमार जैन लोढ़ा ने बताया कि इस पुस्तक में विभिन्न देशों द्वारा ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण के प्रति करीब पांच सौ टिकटों को भी प्रकाशित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुस्तक के दो और भाग प्रकाशित होने वाले हैं, जिनमें मृदा, ध्वनि, प्रकाश, विद्युत चुंबकीय, प्लास्टिक, थर्मल, रेडियोधर्मी और दृश्य प्रदूषण आदि विषयों को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस पुस्तक का दस भागों में प्रकाशित अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण का यह भाग अमेजन पर भी उपलब्ध है। इस अवसर पर भारतीय भाषा और साहित्य संगम के संयोजक हेमजीत मालू और परामर्शदाता गोपेन्द्र नाथ भट्ट भी उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.