डॉक्टर सक्का ने विश्व का सबसे छोटा ताजिया छड़ी व पंजतन बनाया

( 5258 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jul, 24 03:07

डॉक्टर सक्का ने विश्व का सबसे छोटा ताजिया छड़ी व पंजतन बनाया

 


उदयपुर ताजिया के पर्व पर सिवान कुशीनगर में एक हिंदू भाई जीतू शाही ने विश्व का सबसे बड़ा ताजिया 20 लाख रुपए की लागत से 120 फीट ऊंचा ताजिया बनाकर एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया है ठीक इसके विपरीत उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर इकबाल सक्का ने चांदी का  मात्र 3 सेंमी का ताजिया बनाकर विश्व का सबसे छोटा ताजिया बना दिया है साथ में सबसे छोटी सोने की छड़ी 3 सेंटीमीटर की और 2 सेंटीमीटर का पंजतन भी बनाया है लेंस की मदद से देखने पर मोहर्रम का कटरा ,खंड, छतरी ,व गुंबद भी दिखाई देते हैं सोने की छड़ी में दो तलवार भी लेंस से देखे जा सकती है डॉक्टर सक्का ने बताया कि चांदी की मेहंदी के साथ छड़ी वाले दिन सबसे छोटी चांदी की 
ताजिया छड़ी,व     
पंजतन को छड़ियों की सलामी के लिए हर साल की तरह इस साल रखा जाएगा

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.