डी पी एस, उदयपुर के छात्र सोहन का उप राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में हुआ सम्मान

( 1758 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jul, 24 13:07

डी पी एस, उदयपुर के छात्र सोहन का उप राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में हुआ सम्मान


उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा आठवीं में अध्ययनरत प्रतिभाशाली छात्र सोहन विवेकानंद शेटे ने दैनिक भास्कर जूनियर एडिटर-7 प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर लेखन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है।
दिल्ली में आयोजित एक विशिष्ट सम्मान समारोह में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने सोहन को सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्राचार्य संजय नरवरिया ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि सोहन रचनात्मक प्रतिभा का धनी छात्र है। उसने संपूर्ण उदयपुर एवं राजस्थान का  नाम देश के पटल पर रोशन किया है। सोहन ने इस प्रतियोगिता में जिले के 50 से अधिक स्कूलों के बीच अपनी एक सर्वश्रेष्ठ पहचान बनायी एवं राज्य स्तर पर क्वालीफाई किया, जहां उसने अपने हुनर से जीत हासिल कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी अपनी  विषिष्ट जगह बना ली। देश के उपराष्ट्रपति के हाथों इतनी छोटी उम्र में सम्मानित होना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व की बात है। सोहन की इस सफलता पर प्रो. वाइस चेयरमेन श्री गोंविद अग्रवाल ने छात्र को शुभकामनाएं दी एवं कहा कि विद्यालय का हर छात्र इस तरह राष्ट्र में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने में सक्षम है। इस विशेष उपलब्धि पर सोहन को विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं प्रदान की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.