जो सत्य अप्रिय और अहितकारी हो उसे नही बोलेंःसाध्वी संयम ज्योति

( 1307 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jul, 24 13:07

जो सत्य अप्रिय और अहितकारी हो उसे नही बोलेंःसाध्वी संयम ज्योति


उदयपुर। साध्वी जयप्रभा की सुशिष्या साध्वी डॉ संयम ज्योति ने कहा कि ट्रुथ इज गॉड एन्ड गॉड इस ट्रुथ अर्थात् सत्य ही भगवान है और भगवान ही सत्य है। सत्य से ही व्यक्ति भगवान के दर्शन कर सकता है सत्य ही व्यक्ति के जीवन के कारण बना सकता है। वे शनिवार को दादाबाड़ी स्थित वासुपूज्य मंदिर में आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रही थीं।
साध्वी ने कहा कि सत्य प्रिय और हितकारी होना चाहिए जो सत्य अप्रिय और अहितकारी हो उसे नही बोलना चाहिए। जो सत्य सामने वाले की जिन्दगी से खिलवाड करे वो सत्य होकर भी सत्य नही कहलाता है।
उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति अपनी वचन लब्धि का दुरुपयोग कर रहा है। अनावश्यक बोलने से व्यक्ति की जीभ फिसल जाती है फलस्वरूप असत्य बोला जाता है। इसलिए न तो समय से पहले बोलना चाहिए और न समय के बाद बोलना चाहिये परंतु समय पर हित, मित और प्रिय बोलना चाहिए।
साध्वी संयम साक्षी ने कहा कि वायु हमारे प्राणों की रक्षक है। वायु के अभाव में हम जी नही सकते इसलिये हमे वायुकाय के जीवों की रक्षा करनी चाहिए। अगर पंखे से काम चल सकता हो तो कुलर, एसी का उपयोग नहीं करना चाहिए।
साध्वी ने कहा कि टेक्नोलोजी के युग में जो सुख के साधन मिल रहे है। वो सुखाभास ही कराते है परंतु साथ मविन बीमारियों के तोहफा भी देते हैं। इसलिए आवश्यकता होने पर ही इनका उपयोग करना चाहिए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.