आरटीयू के डॉ. एसडी पुरोहित विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल

( 2824 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Oct, 24 10:10

आरटीयू के डॉ. एसडी पुरोहित विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल

कोटा | राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के डॉ. एसडी पुरोहित ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, स्टैनफोर्ड, केलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं ऐल्सेवियर के संयुक्त तत्वावधान में तैयार वर्ष 2024 की प्रकाशित अतिप्रभावी विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची के सातवें वर्जन में स्थान हासिल किया। आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया की विख्यात गणितज्ञ डॉ. पुरोहित वर्तमान में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में एसोसिएट प्रोफेसर गणित पद पर कार्यरत हैं, ने अनुप्रयुक्त गणित और गणितीय जीव विज्ञान के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है। शीर्ष वैज्ञानिक की उपलब्धि अर्जित करने के अवसर पर कुलपति प्रो.एसके सिंह ने डॉ. पुरोहित को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए इस वैश्विक उपलब्धि को आरटीयू की वैश्विक पटल पर अंतरराष्ट्रीय मान्यता की दिशा में सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा की यह सम्मान उनके शोध की उच्च गुणवत्ता को दर्शाता है, यह योगदान युवा वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनेगा और भारत को वैश्विक वैज्ञानिक मंच पर एक नई पहचान दिलाएगा। डॉ. पुरोहित ने कहा की यह सम्मान उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया हैं। 

डॉ. पुरोहित ने अब तक 250 शोध-पत्रों का उच्च प्रभाव वाले जर्नलस में प्रकाशन किया है, जिनका गुगल स्कोलर पर कुल सॉइटेशन 4254 है। डॉ. पुरोहित के शोध-पत्रों का एच-इंडेक्स 35 और आई-10 इंडेक्स 121 है। डॉ. पुरोहित ने लेबनानी अमेरिकी विश्वविद्यालय, बेरूत कैंपस, लेबनान से पोस्ट डॉक्ट्रोल फ़ेलोशिप भी की है। डॉ. पुरोहित पिछले 20 वर्षों से फ्रैक्शनल कैलकुलस, इंटीग्रल ट्रांसफॉर्म, गणितीय मॉडलिंग, गणितीय जीवविज्ञान पर रिसर्च करके आर टी यू कोटा की शोध उत्कृष्टता को विश्व पटल पर नई ऊँचाईयों मे पहुँचाया है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.