मुख्य बाजार में पंजाब के यात्री का मोबाईल और दो हजार रुपए छीने, पुलिस ने पीड़ित की नहीं की मदद

( 623 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Oct, 24 04:10

के डी अब्बासी

मुख्य बाजार में पंजाब के यात्री का मोबाईल और दो हजार रुपए छीने, पुलिस ने पीड़ित की नहीं की मदद

कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे यूनियन कार्यालय की बहार डिवाइडर पर बैठे पंजाब यात्री की गुरुवार की रात लगभग नौ बजे पंजाब यात्री सोनू का मोबाईल और दो हजार की नकदी छीन कर फरार हो गया। पीड़ित यात्री ने उसका भाग कर पीछा भी किया लेकिन वह स्टेशन क्षेत्र की सब्जी मंडी में जाकर छुप गया।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार चवन्नी नाम का जेब कट ने इस।वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित यात्री।मुख्य बाजार में रोता रहा लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। पीड़ित यात्री भीमगंज मण्डी थाने भी मदद के लिए पहुंचा लेकिन पीड़ित यात्री की कोई।मदद नहीं की वह रात।हुआ स्टेशन की तरफ जाने लगा तब मुख्य बाजार में मिली चेतक के हैड कांस्टेबल ने पीड़ित के साथ जाकर जेब कट को तलाशा भी लेकिन उन्हें इसलिए सफलता नहीं मिली क्योंकि वह उस जेब कट को जानते नहीं है। लेकिन मुख्य बाजार के बीट इंचार्ज राकेश स्वामी उस जेब कट को जानता है। राकेश स्वामी उस पीड़ित पंजाब यात्री की मदद करता तो उस पीड़ित यात्री की नकदी और मोबाईल उस पीड़ित को मिल।सकता था लेकिन पुलिस की मदद नहीं होने के कारण पंजाब यात्री रोता हुआ गया। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो रेलवे स्टेशन से मुख्य बाजार के बीच लगभग रोजाना जेब कटी की वारदाते होती है लेकिन यात्री को अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचने के चक्कर में रिपोर्ट दर्ज नहीं। कराते हैं। सिटी एसपी को ऐसे लोगों के।खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.