प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण

( 845 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jan, 25 04:01

प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण

उदयपुर --- संतुष्टा फाउंडेशन और एच.जी. फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा पर दो दिवसीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, बड़गांव, उदयपुर (राजस्थान) में किया गया। इस कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ गरिमा उपाध्याय, रचना मोदी, दीपा यादव, कांता चौबीसा और मधुबाला मेघवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संतुष्टा फाउंडेशन की ओर से सीईओ शुभम पुरोहित, शिप्रा गौड़, धीरज शर्मा और उषा चौधरी ने विशेष भूमिका निभाई।

इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए जागरूकता और प्रशिक्षण प्रदान करना था। कार्यशाला में सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। सीडीपीओ गरिमा उपाध्याय ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों तक शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यशाला के दौरान विभिन्न गतिविधियों और समूह चर्चाओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यशाला महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.