उदयपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी, बिजोलिया किसान आंदोलन के प्रणेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष माणिक्य लाल वर्मा तथा गरीबों के मसीहा स्वतंत्रता सेनानी परसराम त्रिवेदी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को अशोक नगर स्थित समाधि स्थल पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित की।
पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शर्मा ने कहा कि माणिक्य लाल वर्मा महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के प्रतीक और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने हमेशा किसानों के हित में संघर्ष किया और उनके आंदोलन के साथी बने। उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास, उनके विचार और बलिदान हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर जगदीश श्रीमाली, चंद्रकांता त्रिवेदी, अक्षिता त्रिवेदी, मोहन गिरी गोस्वामी, हेमंत त्रिवेदी, संध्या त्रिवेदी, विधु शेखर त्रिवेदी, हिमांगिनी त्रिवेदी, विनीत भटनागर, दीपेश कुमावत, भरत मीणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।