ऐश्वर्या महाविद्यालय ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

( 2388 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Feb, 25 06:02

ऐश्वर्या महाविद्यालय ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

उदयपुर। ऐश्वर्या महाविद्यालय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक, टाउन हॉल, उदयपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन गांधी जी की अमिट विरासत और उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करने के लिए किया गया था।

महाविद्यालय ने इस अवसर पर कई गतिविधियों का आयोजन किया, जिनमें छात्रों और शिक्षकों ने शौर्य दीर्घा संग्रहालय का भ्रमण किया। यहां पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की गौरवगाथा सुनी और गांधी जी के आंदोलन के ऐतिहासिक संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की।

छात्रा सलोनी तिवारी ने बताया कि गांधी जी की शिक्षाओं पर आधारित उद्धरण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में चंचल मेघवाल और नितिन बामनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमित्रा अहारी और सायना मीणा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

इस अवसर पर ऐश्वर्या टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. राशि माथुर ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और विद्यार्थियों को उनके सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।                                                                                                       (mohsina bano)


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.