नीलिमा सुखाड़िया के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे नेता

( 569 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Feb, 25 10:02

नीलिमा सुखाड़िया के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे नेता

उदयपुर,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया के निवास स्थान पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी।

गौरतलब है कि हाल ही में नीलिमा सुखाड़िया की एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दो सप्ताह के विश्राम की सलाह दी है। वर्तमान में वे अपने निवास स्थान पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

इस अवसर पर कामायनी सुखाड़िया, शांतिलाल चपलोत, डॉ. जे.के. छापरवाल, सुभाष चीतोड़ा और डॉ. संदीप गर्ग उपस्थित रहे। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

नीलिमा सुखाड़िया पूर्व में उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही हैं एवं महापौर पद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उन्होंने लंबे समय से संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।  ( pankaj sharma )


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.