उदयपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में वार्ड 24 में कांग्रेस वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सम्मान कर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई और समाधान हेतु नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर फतह सिंह राठौड़, संगठन महासचिव अरुण टाक, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, सचिव सुरेश सोलंकी, सिद्धार्थ सोनी, मंडल अध्यक्ष ऋतु राज मिश्रा, भूपेंद्र सिंह धाभाई, पुष्कर शर्मा, पूर्व पार्षद गीता देवी पालीवाल, शिवराज सिंह धाभाई, जमना लाल शर्मा, शांता व्यास, नवनीत सहा, महेंद्र राठौड़, सरस्वती तंवर, जय किशन चौबे, मीनाक्षी शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।