डॉक्टर सक्का ने सोने का मंदिर बनाया

( 865 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Feb, 25 06:02

डॉक्टर सक्का ने सोने का मंदिर बनाया

डॉक्टर इक़बाल सक्का

उदयपुर। भारत के 140 करोड़ लोगों की आस्था के प्रतीक प्रयागराज महाकुंभ मेले में 40 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेंगे। इस अवसर पर उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी व विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर इक़बाल सक्का ने यमुना नदी के बीच बने शिव मंदिर में भेंट करने के लिए सोने का राष्ट्रीय तिरंगा झंडा, चांदी का मंदिर, सोने का शिवलिंग, त्रिशूल, चिमटा, कमंडल, नाग, देवता व डमरू बनाया है। इन कलाकृतियों को लेंस की सहायता से देखा जा सकता है। डॉक्टर सक्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन कलाकृतियों को राजस्थान सरकार की ओर से भेंट करने का अनुरोध किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.