भावी इंजीनियरस ने जाना सोलर कुकर

( 1334 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Apr, 25 13:04

300 प्रशिक्षित , 30 ने खरीदा सोलर कुकर

भावी इंजीनियरस ने जाना सोलर कुकर

अरविंद नगर में 40 वर्षों से सोलर कुकर पर भोजन बनाने वाली डॉक्टर मंजू जैन ने कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की छात्राओं को सोलर कुकर मैं खाना कैसे बनाते हैं यह बताया। छात्राओं ने आज सोलर कुकर में बफे हुए आंवले , सीकी हुई सूजी , और पकी हुई ककड़ी का स्वाद चखा । उन्होंने पहली बार यह सोलर कुकर देखा इसलिए तरह-तरह के प्रश्न डॉ मंजू जैन से पूछे। डॉ मंजू जैन का यह सतत चलने वाला सोलर कुकर अवेयरनेस प्रोग्राम है। अभी तक उन्होंने 300 छात्र-छात्राओं और महिलाओं को सोलर कुकर का उपयोग करना सिखाया है। इसके परिणाम स्वरूप 30 लोगों ने नए सोलर कुकर खरीदे एवं 20 ने बेकार पड़े सोलर कुकर का उपयोग करना प्रारंभ किया। कार्यक्रम में जल मित्र डॉक्टर पी सी जैन भी उपस्थित थे।
कॉलेज की अनु शर्मा ,भूमि पुरोहित ,प्रिया सांगवान , सीमा जाट ,अक्षिता उपाध्याय छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
डॉक्टर मंजू जैन
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.